Bihar Mahila Rojgar Yojana Payment List को लेकर बिहार सरकार ने सभी किस्तों की तारीखें घोषित कर दी हैं। इस योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए पहली और दूसरी किस्त के रूप में ₹10,000 सीधे बैंक खाते में भेजे जा चुके हैं। अब तक 1 करोड़ महिलाओं के खाते में पैसा पहुँच चुका है और बाकी की राशि तय तारीखों पर भेजी जाएगी।
पहली बार 26 सितंबर 2025 को 75 लाख महिलाओं को सीएम महिला रोजगार योजना के अंतर्गत पैसा ट्रांसफर किया गया था। इसके बाद 3 अक्टूबर को 25 लाख महिलाओं को और इसके बाद लगातार हर शुक्रवार और कुछ सोमवार को पैसा भेजा जाएगा। यह पेमेंट प्रक्रिया 26 दिसंबर 2025 तक चलेगी।
Mahila Rojgar Yojana Payment List
अभी तक सरकार ने कोई आधिकारिक PDF लिस्ट या पोर्टल पर नाम खोजने का कोई ऑप्शन शुरू नहीं किया है। जिन महिलाओं को पैसा मिला है, वे इसे SMS अलर्ट, बैंक पासबुक, UPI ऐप्स या मोबाइल बैंकिंग के जरिए ही चेक कर पा रही हैं। हालांकि सरकार Bihar Mahila Rojgar Yojana Payment List को आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर सकती है, लेकिन फिलहाल नाम देखने का कोई सीधा लिंक उपलब्ध नहीं है।
Payment list में कुल 1 करोड़ 40 लाख महिलाओं के नाम शामिल हैं जिन्हें 10000 रुपये की राशि इस योजना के तहत सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएगी।
Bihar Mahila Rojgar Yojana Payment Installment Dates 2025
महिला रोजगार योजना पेमेंट लिस्ट में शामिल महिलाओं को नीचे दी गई तारीखों को पेमेंट भेजी जाएगी।
किस्त | तारीख | दिन |
---|---|---|
1 | 26 सितंबर 2025 (पेमेंट हो चुकी है) | शुक्रवार |
2 | 3 अक्टूबर 2025 (पेमेंट हो चुकी है) | शुक्रवार |
3 | 6 अक्टूबर 2025 | सोमवार |
4 | 17 अक्टूबर 2025 | शुक्रवार |
5 | 24 अक्टूबर 2025 | शुक्रवार |
6 | 31 अक्टूबर 2025 | शुक्रवार |
7 | 7 नवंबर 2025 | शुक्रवार |
8 | 14 नवंबर 2025 | शुक्रवार |
9 | 21 नवंबर 2025 | शुक्रवार |
10 | 28 नवंबर 2025 | शुक्रवार |
11 | 5 दिसंबर 2025 | शुक्रवार |
12 | 12 दिसंबर 2025 | शुक्रवार |
13 | 19 दिसंबर 2025 | शुक्रवार |
14 | 26 दिसंबर 2025 | शुक्रवार |
अपना भुगतान स्टेटस कैसे चेक करें?
क्योंकि अभी तक कोई ऑफिशियल लिस्ट उपलब्ध नहीं है, महिलाएं अपने पैसे की जानकारी केवल बैंक से जुड़े तरीकों से ही प्राप्त कर सकती हैं:
- SMS अलर्ट: पैसा आने पर बैंक की ओर से मैसेज आता है।
- UPI ऐप्स: PhonePe, Google Pay या Paytm से बैलेंस चेक करें।
- मोबाइल/नेट बैंकिंग: अपने बैंक ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करके देखें।
- फोन बैंकिंग: हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें।
- पासबुक अपडेट: बैंक जाकर पासबुक एंट्री कराएं।
पेमेंट लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया
जब सरकार Bihar Mahila Rojgar Yojana Payment List को पोर्टल पर जारी करेगी, तब नाम देखने की प्रक्रिया कुछ इस तरह हो सकती है:
STEP 1: आधिकारिक वेबसाइट mmry.brlps.in पर जाएं।
STEP 2: “महिला रोजगार योजना भुगतान सूची” लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3: अपना जिला, प्रखंड और ग्राम पंचायत चुनें।
STEP 4: आपकी पंचायत की लाभार्थी लिस्ट खुलेगी।
STEP 5: उसमें अपना नाम खोजें और स्थिति देखें।
महिला रोजगार योजना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म
महिला रोजगार योजना का ऑफिशियल पोर्टल अभी भी शहरी महिलाओं के लिए नए आवेदनों के लिए खुला हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं इस योजना के लिए जीविका केंद्रों के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
शहरी महिलाएं बिहार में महिला रोजगार योजना का लाभ पाने के लिए सीधे इस लिंक पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं और ₹10,000 की राशि प्राप्त कर सकती हैं।