BPL List 2025: केंद्र सरकार ने नई बीपीएल List 2025-26 जारी कर दी है, जिसमें देश के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को शामिल किया गया है। यह सूची उन लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य योजना), महात्मा गांधी नरेगा योजना जैसी कई केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाना चाहते हैं।
नई BPL सूची को Socio-Economic Caste Census (SECC) 2011 डेटा और राज्यों के नवीनतम सर्वेक्षणों के आधार पर तैयार किया गया है। हालांकि SECC-2011 डेटा पूरी तरह से सार्वजनिक नहीं है, फिर भी कई राज्यों ने अपनी-अपनी वेबसाइटों पर राज्यवार और ग्राम पंचायतवार BPL सूची जारी की हुई है।
BPL सूची में नाम होने से परिवारों को सस्ता राशन, मुफ्त इलाज, मकान, पेंशन, गैस सिलेंडर, छात्रवृत्ति, रोजगार जैसी कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप BPL List 2025-26 में अपना नाम चेक कर सकते हैं और BPL लिस्ट PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही हम आपको यह भी समझाएंगे कि Gram Panchayat BPL List में नाम किसका और किस आधार पर जोड़ा जाता है।
BPL लिस्ट 2025-26 में नाम चेक कैसे करें
SECC 2011 NREGA पोर्टल पर BPL List में नाम चेक करें
जैसा कि आप जानते हैं पूरे देश भर मे मनरेगा ग्राम पंचायत लिस्ट में BPL परिवारों के सदस्यों को शामिल किया जाता है। तो जिसका भी नाम मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) की लिस्ट में है मतलब वो BPL परिवार से संबंध रखता है और BPL लिस्ट में उसका नाम शामिल है। नरेगा पोर्टल पर BPL लिस्ट में नाम चेक करने के लिए आप नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
सबसे पहले मनरेगा की आधिकारिक वेबसाईट के इस लिंक पर जाएं: https://nrega.nic.in

वेबसाइट खुलने के बाद होमपेज पर Key Features > Reports > State के लिंक पर क्लिक करें। और अगले पेज पर “Panchayats / GP / PS / ZP” के लिंक पर क्लिक करें।

उसके बाद अगले पेज पर “Gram Panchayat” और फिर “Generate Reports” के लिंक पर क्लिक करें


अगले पेज पर आपके सामने सबी states की लिस्ट खुल जाएगी उसमें से जिस भी स्टेट की BPL list आप देखना चाहते हैं उसके नाम पर क्लिक करें

स्टेट के लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ ऐसा पेज खुल जाएगा जहां पर आपको financial year, district, block और gram panchayat का चुनाव करके proceed के बटन पर क्लिक करना है।

Proceed बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ इस तरह का Gram Panchayat Reports का पेज खुलेगा

इस पेज में आपको सबसे पहले “R1. Job Card / Registration” सेक्शन के अंदर “Job Card / Employment Register” के लिंक पर क्लिक करना है।

इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने चुने गए ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत शामिल सभी जॉब कार्ड धारकों की लिस्ट खुल जाएगी जिसे BPL लिस्ट के रूप में भी देखा जा सकता है, क्यूंकी हमने पहले भी बताया की मनरेगा के तहत BPL परिवारों को ही शामिल किया जाता है।

इस MGNREGA BPL List में जॉब कार्ड धारकों के नाम और उनका जॉब कार्ड नंबर होता है। अगर आप किसी जॉब कार्ड धारक की या बीपीएल लिस्ट में शामिल व्यक्ति की पूरी जानकारी देखना चाहते हैं तो आप जॉब कार्ड नंबर पर क्लिक करके देख सकते हैं। ये जानकारी कुछ इस तरह से दिखाई देती है।

MGNREGA BPL लिस्ट में नाम कैसे चेक करें?
अगर आप इस पूरी लिस्ट में अपना या किसी और का नाम चेक करना चाहते हैं तो अपने कंप्यूटर पर Ctrl + F दबाकर अपना नाम टाइप करें। यदि नाम लिस्ट में होगा तो वह हाइलाइट हो जाएगा। मोबाइल ब्राउज़र में तीन डॉट्स वाले मेन्यू में जाकर Find in Page विकल्प चुनें और अपना नाम टाइप करें। इस लिस्ट में अधिकतर वही परिवार होते हैं जो BPL (Below Poverty Line) श्रेणी में आते हैं।

BPL List PDF कैसे डाउनलोड करें
यदि आप इस पूरी BPL लिस्ट को PDF में डाउनलोड करना चाहते हैं तो Ctrl + P दबाएं और फिर Destination में Save as PDF विकल्प चुनें और Save बटन पर क्लिक करें।

अगर आप मोबाइल फोन में ये बीपीएल लिस्ट देख रहे हैं तो Share > Print > Save as PDF का विकल्प चुनें और पूरी लिस्ट को PDF फॉर्मेट में सेव करें। इस तरह आप अपने ग्राम पंचायत या राज्य की BPL सूची 2025-26 को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
State Wise BPL List 2025-26 (राज्यवार बीपीएल List)
आप भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की BPL List MGNREGA Portal पर जाकर देख सकते हैं। साथ ही, कई राज्यों के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की वेबसाइट पर BPL Ration Card List भी उपलब्ध है। BPL Ration कार्ड लिस्ट में भी आप अपना नाम चेक कर सकते हैं या फिर पूरी PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
नीचे हम मनरेगा की वेबसाईट और राशन कार्ड BPL लिस्ट को डाउनलोड करने के लिए state-wise सभी डायरेक्ट लिंक दे रहे हैं।
कुछ राज्यों ने BPL लिस्ट में नाम चेक करने या PDF डाउनलोड के लिए डायरेक्ट लिंक भी दिए हुए हैं जो इस प्रकार हैं।
गुजरात BPL List
अगर आप गुजरात की बीपीएल लिस्ट देखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर जाकर अपना district, block और village का चुनाव करके सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने चुने गए village की BPL लिस्ट कुछ इस तरह से खुल जाएगी जिसे आप “Print Data” के बटन पर क्लिक करके PDF में भी डाउनलोड कर सकते हैं।

हरियाणा बीपीएल लिस्ट
हरियाणा राज्य सरकार ने आधिकारिक रूप से कोई सम्पूर्ण BPL लिस्ट जारी नहीं की है हालांकि कुछ जिलों की आधिकारिक वेबसाईट पर उनकी BPL List PDF फॉर्मैट में उपलब्ध है जिसे आप नीचे दिए गए लिंक से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
सोनीपत: https://sonipat.gov.in/document-category/bpl-list/
रोहतक BPL लिस्ट: https://www.ulbharyana.gov.in/Website/Rohtak/Images/eecd9d37-89b1-4f86-98b1-9d05eb612ed0.pdf
हिसार BPL लिस्ट
- Adampur
- Adampur Block 4 Village comes from Bhattu
- Agroha
- Barwala
- Hansi-I
- Hansi-II
- Hisar-I
- Hisar-II
- Hisar-II
- Narnaund
- Uklana
अन्य राज्यों की पूरी बीपीएल लिस्ट देखने के लिए या तो आप ऊपर दिए चरणों का पालन करके मनरेगा योजना के तहत शामिल जॉब कार्ड धारकों की लिस्ट देख सकते हैं या फिर BPL ration card धारकों की सूची आधिकारिक वेबसाईट पर देख सकते हैं।
BPL List में नाम किसका शामिल किया जाता है?
BPL सूची में नाम जोड़ने के लिए सरकार ने कुछ मानदंड तय किए हैं जो SECC-2011 डेटा पर आधारित हैं:
परिवार की वार्षिक आय गरीबी रेखा से कम हो।
परिवार के पास चार पहिया वाहन, बड़ा मकान, कृषि यंत्र आदि नहीं होने चाहिए।
परिवार में कितने लोग कामकाजी हैं, शिक्षा का स्तर, और घर के मुखिया पर निर्भर लोगों की संख्या का भी ध्यान रखा जाता है।
केवल उन्हीं परिवारों को BPL लिस्ट में शामिल किया जाता है जिन्हें वास्तविक रूप से सरकारी योजनाओं और सहायता की जरूरत होती है।
BPL लिस्ट 2025 मोबाइल एप
केंद्र या राज्य सरकार ने अभी तक BPL List चेक करने या PDF डाउनलोड करने के लिए कोई आधिकारिक मोबाइल एप नहीं जारी किया है। अगर कोई एप ऐसा दावा करे तो उस पर विश्वास न करें। ऐसे एप आपके पर्सनल डेटा की चोरी कर सकते हैं।