हरियाणा सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में 1 लाख रुपये तक का ब्याज-मुक्त लोन देने की योजना लेकर आई है। खासतौर पर कृषि, बागवानी, पशुपालन और मत्स्य पालन से जुड़ी महिलाओं को इस लोन योजना का लाभ मिलेगा। इस स्कीम के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा।
अगर आप भी हरियाणा की महिला हैं और इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं, तो यहां आपको इस योजना की पूरी जानकारी दी गई है। जानिए कौन कौन इस 1 लाख रुपये वाली लोन योजना के लिए आवेदन कर सकता है, इस योजना की क्या पात्रता शर्तें हैं और आवेदन कैसे करना है।
हरियाणा महिला ₹1 लाख लोन योजना
योजना का नाम | महिलाओं के लिए ब्याज-मुक्त लोन योजना |
---|---|
घोषणाकर्ता | हरियाणा सरकार |
लाभार्थी | कृषि क्षेत्र में कार्यरत महिलाएं |
लोन राशि | अधिकतम 1 लाख रुपये |
ब्याज दर | 0% (ब्याज-मुक्त) |
लक्ष्य | महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना |
आवेदन प्रक्रिया | कृषि विभाग के माध्यम से |
आधिकारिक वेबसाइट | https://agriharyana.gov.in |
हरियाणा महिला ₹1 लाख लोन योजना का उद्देश्य
हरियाणा सरकार की यह लोन योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए उठाया गया है। यह योजना उन महिलाओं को सहायता प्रदान करेगी जो खेती, बागवानी, पशुपालन या मछली पालन में काम कर रही हैं और अपने व्यवसाय को और आगे बढ़ाना चाहती हैं।
मुख्यमंत्री की घोषणा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 8 मार्च 2025 को महिलाओं के लिए इस लोन योजना की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना और उनके रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है। सरकार इस योजना के तहत महिलाओं को 1 लाख रुपये तक का लोन 0% ब्याज पर देगी, जिससे वे अपना खुद का काम शुरू कर सकेंगी।
कौन ले सकता है इस लोन योजना का लाभ?
हर महिला इस योजना के तहत लोन नहीं ले सकती। इस योजना के कुछ पात्रता मानदंड हैं जैसे कि
- हरियाणा राज्य की निवासी महिला होनी चाहिए।
- महिला कृषि, पशुपालन, बागवानी या मत्स्य पालन से जुड़ी होनी चाहिए।
- महिला की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- महिला के पास आधार कार्ड और आधार linked बैंक खाता होना चाहिए।
- महिला के पास परिवार पहचान पत्र (Family ID) होनी चाहिए।
महिला लोन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
इस योजना के तहत लोन प्राप्त करने के लिए महिलाओं को हरियाणा सरकार के कृषि विभाग से संपर्क करना होगा। आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है:
- हरियाणा सरकार के कृषि विभाग की वेबसाइट (https://agriharyana.gov.in) पर जाएं।
- योजना से संबंधित आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें या नजदीकी कृषि कार्यालय से प्राप्त करें।
- आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ कृषि कार्यालय या फिर अधिकृत बैंक में जमा करें।
- कृषि विभाग और बैंक द्वारा दस्तावेजों और दी गई जानकारी के सत्यापन के बाद लोन स्वीकृत किया जाएगा।
लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज
आवेदन के समय निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत होगी:
- आधार कार्ड (Aadhar Card)
- पैन कार्ड (Pan Card)
- निवास प्रमाण पत्र (Address Proof)
- कृषि भूमि के दस्तावेज (Land Documents) (यदि लागू हो)
- बैंक खाता विवरण (Bank Account Details)
ध्यान दें की इस योजना की अभी सिर्फ घोषणा हुई है, इसे लागू होने में अभी समय लग सकता है। योजना से जुड़ी जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेजों कि लिस्ट और पात्रता के बारे में सटीक जानकारी योजना के आधिकारिक रूप से लॉन्च होने के बाद ही उपलब्ध हो पाएगी।
हरियाणा महिला लोन योजना के लाभ
ब्याज-मुक्त लोन: महिलाओं को 1 लाख रुपये तक का लोन बिना किसी ब्याज के मिलेगा।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा: यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करेगी।
कृषि क्षेत्र में विकास: इससे कृषि, बागवानी, पशुपालन और मत्स्य पालन के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।
हेल्पलाइन
अगर आपको इस महिला लोन योजना के बारे में अधिक जानकारी चाहिए, तो आप हरियाणा कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या अपने नजदीकी कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं:
आधिकारिक वेबसाइट: https://agriharyana.gov.in