हरियाणा AI मिशन क्या है? कैसे और कब मिलेगी 50000 युवाओं AI Training

Haryana AI Mission

हरियाणा सरकार ने वर्ष 2025-26 के वित्तीय बजट में हरियाणा AI मिशन की घोषणा की है, जिसके तहत सरकार प्रदेश भर के 50000 युवाओं को artificial intelligence अथवा AI की ट्रैनिंग देगी ताकि वो भविष्य में नई जॉब requirements के हिसाब से अपनी स्किल्स को इम्प्रूव कर सकें।

हरियाणा AI मिशन के तहत सरकार गुरुग्राम और पंचकूला में AI हब स्थापित करेगी जहां पर युवाओं को AI ट्रैनिंग के साथ साथ रोजगार के नए अवसरों के लिए भी तैयार किया जाएगा। हरियाणा सरकार इस आई मिशन को चलाने के लिए वर्ल्ड बैंक की मदद लेगी। वर्ल्ड बैंक ने भी हरियाणा AI मिशन को लागू करने के लिए ₹474 करोड़ रुपये के निवेश का आश्वासन दे दिया है।

हरियाणा AI मिशन Announcement
Haryana AI Mission Announcement

Also read: Haryana BPL List

हरियाणा AI मिशन क्या है?

हरियाणा AI मिशन, हरियाणा की राज्य सरकार द्वारा शुरू किया जाने वाला एक प्रोग्राम है जिसके तहत सरकार प्रदेश भर में 50000 युवाओं को AI की ट्रैनिंग देगी। इसी मिशन के तहत सरकार विभिन्न विभागों में सरकारी सेवाओं और योजनाओं की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए AI का उपयोग करेगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अनुसार हरियाणा सरकार ने पिछले 10 सालों में बहुत से सरकारी सेवाओं को डिजिटल कर दिया है और बहुत डाटा भी एकत्र कर लिया है। अब इस डाटा और AI का उपयोग करके इन सरकारी सेवाओं को और बेहतर बनाया जाएगा और लोगों की पहुँच इन सेवाओं तक और आसान हो जाएगी।

Haryana AI Mission – Latest Updates

24 मई 2025नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि राज्य सरकार ने हरियाणा AI मिशन की स्थापना की है, जिसका उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े नवाचारों को बढ़ावा देना है। इस मिशन के तहत हरियाणा ने हाल ही में विश्व बैंक (World Bank) के साथ एक समझौता किया है ताकि राज्य में AI से संबंधित योजनाओं और अनुसंधान को मजबूती मिल सके। यह मिशन युवाओं के लिए नई संभावनाएं खोलने, नवाचार को बढ़ावा देने और हरियाणा को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा।

AI मिशन के साथ-साथ राज्य में Department of Future की स्थापना भी की गई है, जो AI, Quantum Computing और Robotics जैसी उन्नत तकनीकों पर काम करेगा और हरियाणा को 2047 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के विज़न को साकार करेगा।

6 मई 2025 – हरियाणा सरकार ने Haryana AI Development Project (HAIDP) को 2025-28 की अवधि के लिए मंज़ूरी दे दी है। इस परियोजना का कुल बजट ₹474.39 करोड़ रखा गया है, जिसमें 70% फंडिंग विश्व बैंक और 30% हरियाणा सरकार द्वारा दी जाएगी। इस परियोजना के तहत हरियाणा को AI आधारित विकास का राष्ट्रीय केंद्र बनाने की रणनीति तैयार की गई है। इसके प्रमुख घटकों में ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर (GAIC), गुरुग्राम और हरियाणा एडवांस कंप्यूटिंग फैसिलिटी (HACF), पंचकूला की स्थापना शामिल है।

HAIDP का लक्ष्य आने वाले 3 वर्षों में AI, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस में 50,000 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित करना है। साथ ही, सरकारी सेवाओं में AI के एकीकरण, स्टार्टअप्स और अनुसंधान के लिए मेंटरिंग व इंफ्रास्ट्रक्चर सपोर्ट, और पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप को बढ़ावा देना भी इस परियोजना का हिस्सा है।

कैसे मिलेगी हरियाणा AI मिशन के तहत Training

हरियाणा AI मिशन के तहत AI training के लिए प्रदेश भर से आवेदन प्राप्त किए जा सकते हैं और बेसिक assessment के बाद AI training के लिए युवाओं को चयनित किया जाएगा। चुने हुए युवाओं को निम्नलिखित प्रकार की AI training दी जा सकती है।

  1. AI क्या है और कैसे काम करता है।
  2. AI का उपयोग किस तरह से किया जाता है।
  3. AI टूल कैसे बनाए जाते हैं।
  4. AI की मदद से कंप्युटर द्वारा कैसे किसी काम को जल्दी और सटीकता से निपटाया जा सकता है।
  5. लोकप्रिय AI प्लेटफॉर्म्स और सॉफ्टवेयर टूल्स की जानकारी।
  6. डेटा कलेक्शन, क्लीनिंग और प्रोसेसिंग के तरीके।
  7. एआई में डेटा प्राइवेसी और सुरक्षा के मुद्दे।
  8. AI में उभरती तकनीकी प्रवृत्तियाँ और इंडस्ट्री के रुझान।
  9. AI के क्षेत्र में संभावित चुनौतियाँ और उनके समाधान के बारे में जानकारी।

हालांकि ये AI मिशन अभी लॉन्च नहीं हुआ है, इसकी घोषणा मात्र हुई है तो इस बारे में अभी कोई सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है के किन युवाओं को इस इस योजना के तहत ट्रेनिंग दी जाएगी और ट्रेनिंग के दौरान क्या सिखाया जाएगा। सम्पूर्ण और सही जानकारी हरियाणा AI मिशन के आधिकारिक रूप से लॉन्च होने ने बाद ही मिल पाएगी।

हरियाणा एआई मिशन के मुख्य उद्देश्य

हरियाणा एआई मिशन के कई प्रमुख उद्देश्य हैं, जो आधुनिक प्रशासनिक ढांचे को सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण हैं:

  • डेटा-संचालित नीति निर्माण: विभिन्न सरकारी विभागों से एकत्र किए गए डेटा का विश्लेषण कर, इस मिशन का उद्देश्य सटीक और सूचित निर्णय लेना है। इससे नीति निर्माण में पारदर्शिता और दक्षता आएगी, और सेवाएँ नागरिकों की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप होंगी।
  • प्रशासनिक प्रक्रियाओं का स्वचालन: मिशन के तहत प्रशासनिक प्रक्रियाओं का स्वचालन किया जाएगा, जिससे कार्यों में तेजी और पारदर्शिता आएगी। यह कदम सरकारी प्रक्रियाओं में देरी को कम करने और त्रुटियों को न्यूनतम करने में सहायक होगा।
  • कौशल विकास और रोजगार सृजन: गुरुग्राम और पंचकूला में अत्याधुनिक एआई हब स्थापित करके, 50,000 से अधिक युवाओं और पेशेवरों को नवीनतम तकनीकों में प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे डिजिटल अर्थव्यवस्था में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

Also read: Haryana Natural Farming Scheme

गुरुग्राम और पंचकूला में एआई हब की स्थापना

हरियाणा एआई मिशन के तहत गुरुग्राम और पंचकूला में दो एआई हब स्थापित किए जाएंगे। इन हब्स में नवीनतम तकनीकों से लैस प्रशिक्षण सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स और अन्य उभरती तकनीकों के बारे में अच्छी ट्रेनिंग हो सके।

उन्नत कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से, प्रशिक्षित युवाओं और पेशेवरों को सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे, जिससे राज्य की आर्थिक और तकनीकी प्रगति में योगदान मिलेगा।

हरियाणा आई मिशन कब लॉन्च होगा?

हरियाणा AI मिशन के लॉन्च के बारे में अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि AI हब स्थापित करने में कुछ समय लग सकता है और हब स्थापित होने के बाद ही इस मिशन के तहत ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू हो पाएगा।

जैसे ही इस मिशन के लॉन्च होने के बारे में कोई जानकारी मिलती है, आपको इस पेज पर अपडेट मिल जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *