भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा 29 मई 2025 से 12 जून 2025 तक देशभर में विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य “Lab to Land” यानी प्रयोगशाला की तकनीक को खेतों तक पहुंचाना है, जिससे देशभर के किसान नई वैज्ञानिक तकनीकों और सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकें और कृषि में उपज की गुणवत्ता और मात्रा के साथ साथ अपनी आय भी बढ़ सकें।
विकसित कृषि संकल्प अभियान क्या है?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में यह विकसित कृषि संकल्प अभियान पवित्र नगरी पुरी, ओडिशा से प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के दौरान 15 दिनों में देश के 700 से अधिक जिलों के 65,000 गांवों में 1.5 करोड़ से अधिक किसानों तक सीधा संवाद और लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
“विकसित कृषि संकल्प अभियान” के तहत देशभर के कृषि वैज्ञानिक अब सीधे खेतों में पहुँचकर फसल उत्पादन बढ़ाने में किसानों की मदद करेंगे। आधुनिक विज्ञान और तकनीक के जरिए उन्नत खेती की जानकारी गाँव-गाँव तक पहुँचाई जाएगी।
— Agriculture INDIA (@AgriGoI) May 26, 2025
ये वैज्ञानिक सिर्फ शोधकर्ता नहीं, बल्कि आपके भरोसेमंद कृषि सहयोगी… pic.twitter.com/oALKs1e9Z7
अभियान का नाम | विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 |
---|---|
अवधि | 29 मई से 12 जून 2025 |
शुरुआत | पुरी, ओडिशा |
संयोजक | कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, ICAR |
कितने जिले/गाँव | 700+ जिले, 65,000 गाँव |
कुल टीमें | 2,170 वैज्ञानिक टीमें |
लाभार्थी किसान | 1.5 करोड़ से ज्यादा किसान |
अभियान के प्रमुख राज्य | ओडिशा, जम्मू, राजस्थान, गुजरात, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, असम, मेघालय, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़ आदि |

विकसित कृषि संकल्प अभियान का उद्देश्य
विकसित कृषि संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को खरीफ फसलों की खेती में उपयोग होने वाली नई-नई वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी देना है, जिससे वे अपने खेतों में ज्यादा उत्पादन और मुनाफा कमा सकें। किसानों को प्राकृतिक खेती की सरल और सस्ती विधियों के बारे में बताया जाएगा ताकि वे रासायनिक खादों का कम इस्तेमाल करें और अपनी मिट्टी की सेहत को बनाए रखें। अभियान के दौरान किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का उपयोग करके अपने खेत की मिट्टी के अनुसार सही फसल चुनने और खेती करने की सलाह दी जाएगी।
साथ ही, उर्वरकों का संतुलित और वैज्ञानिक तरीके से उपयोग करने के फायदों के बारे में विस्तार से समझाया जाएगा, ताकि फसल की गुणवत्ता बनी रहे और लागत भी कम हो। किसानों को यह भी बताया जाएगा कि किस तरह आईसीटी (सूचना प्रौद्योगिकी) और आधुनिक कृषि उपकरणों की मदद से खेती को आसान और स्मार्ट बनाया जा सकता है।
इस अभियान का एक और बड़ा उद्देश्य यह है कि केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ किसानों तक पहुँचे, ताकि वे आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें। इसके अलावा, किसानों की अपनी सोच, नए-नए प्रयोग और सुझावों को भी अभियान में महत्व दिया जाएगा और इन्हीं सुझावों के आधार पर भविष्य में अनुसंधान और योजनाओं की दिशा तय की जाएगी।
Also Read: PM Kisan 20th Installment Date
विकसित कृषि संकल्प अभियान के मुख्य आकर्षण और लाभ
- कृषि ड्रोन का लाइव डेमो
- फसल विविधिकरण एवं मशीन आधारित खेती के मॉडल का प्रदर्शन
- किसानों एवं वैज्ञानिकों के बीच सीधा संवाद
- किसान नवाचार का प्रचार
- खरीफ फसल के लिए वैज्ञानिक सलाह
- सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी
कैसे होगा विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन?
विकसित कृषि संकल्प अभियान के दौरान 2,170 से अधिक वैज्ञानिक टीमें देश के 700 से अधिक जिलों और 65,000 गाँवों में जाएंगी। इसमें सभी 731 कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) और 113 ICAR संस्थान की भागीदारी रहेगी।
राज्य सरकारों के कृषि, बागवानी, पशुपालन व मत्स्य विभागों के अधिकारी, प्रगतिशील किसान और अन्य कृषि से जुड़े लोग भी इस अभियान से जुड़ेंगे। प्रत्येक गाँव में लाइव डेमो, किसानों के साथ चर्चा, योजनाओं की जानकारी व समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
प्रधानमंत्री का संदेश
आज हमारी सरकार का हर निर्णय, हर नीति विकसित भारत व विकसित भारत के बहुत बड़े आधार हमारे किसानों के लिए समर्पित है। – नरेंद्र मोदी
अभियान क्यों है खास?
विकसित कृषि संकल्प अभियान की सबसे खास बात यह है कि इसमें देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया है, ताकि हर जगह के किसानों तक मदद पहुँच सके। अभियान के दौरान किसानों और वैज्ञानिकों के बीच सीधी बातचीत होगी, जिससे किसानों की समस्याओं को समझा जा सके और उनके नए-नए विचारों को प्रोत्साहन मिल सके।
यह पहल खेत से लेकर प्रयोगशाला तक की दूरी को कम करती है, यानी जो भी नई तकनीकें या सरकारी योजनाएँ बनती हैं, उनका लाभ सीधा किसानों तक पहुँचाया जाएगा। हर राज्य और क्षेत्र के किसानों को उनके इलाके के अनुसार सबसे उपयुक्त फसल तकनीक और खेती के तरीकों की जानकारी दी जाएगी।
इसके अलावा, सभी जानकारी और वैज्ञानिक सलाह किसानों को बिलकुल सरल भाषा में समझाई जाएगी, ताकि वे बिना किसी परेशानी के नई चीजें अपना सकें और अपनी खेती को और बेहतर बना सकें।
Also Read: PM Kisan List of Beneficiaries
सभी किसान कैसे जुड़ें?
किसान इस अभियान से जुडने के लिए अपने ग्राम पंचायत के ऑफिस में संपर्क कर सकते हैं या फिर नजदीकी किसान सेवा केंद्र या किसान विज्ञान केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं।
सभी किसान www.icar.org.in या www.agrimachinery.nic.in या agriwelfare.gov.in पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
किसान कॉल सेंटर के नंबर 1800-180-1551 पर भी किसान इस अभियान के बारे में किसी भी तरह की जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं।
FAQs
यह अभियान कब से कब तक चलेगा?
29 मई से 12 जून 2025 तक पूरे देश में चलेगा।
इसका लाभ किन किसानों को मिलेगा?
पूरे देश भर में लगभग 1.5 करोड़ से अधिक किसानों को विकसित कृषि संकल्प अभियान का सीधा लाभ मिलेगा।
क्या सभी राज्य इसमें शामिल हैं?
हाँ, लगभग सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की टीमें भेजी जाएंगी।
विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसान कैसे भाग लें?
विकसित कृषि संकल्प अभियान में भाग लेने के लिए किसानों को अपने ग्राम पंचायत ऑफिस में संपर्क करना होगा