UP NREGA Job Card List 2025: केंद्र सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए उत्तर प्रदेश जॉब कार्ड लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in पर जारी कर दी है। इस नई नरेगा लिस्ट में उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के 837 ब्लॉकों के तहत आने वाले 57,923 ग्राम पंचायतों के उन परिवारों के नाम शामिल हैं जिन्हें मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के तहत रोजगार मिलता है। इस लेख में आप जानेंगे कि उत्तर प्रदेश जॉब कार्ड लिस्ट में आप अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं और पूरी लिस्ट को PDF में कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।
केंद्र सरकार नरेगा योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को साल में कम से कम 100 दिनों का रोजगार प्रदान करती है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आर्थिक सुरक्षा मिलती है। उत्तर प्रदेश में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत अब तक (16 जून 2025) कुल 17,132,262 जॉब कार्ड जारी किए गए हैं। इनमें से 9,765,822 जॉब कार्ड सक्रिय हैं। सक्रिय श्रमिकों की कुल संख्या 11,777,697 है।
ये भी पढ़ें: Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana UP
उत्तर प्रदेश जॉब कार्ड लिस्ट 2025-26 – UP NREGA Job Card List
UP NREGA Job Card List में अपना नाम देखने के लिए आप निम्नलिखित आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।
STEP 1: सबसे पहले मनरेगा की आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in पर जाएं।
STEP 2: होमपेज पर “Key Features → Reports → State” लिंक पर क्लिक करें।

STEP 3: अब अगले पेज पर “Panchayats GP/PS/ZP” विकल्प पर क्लिक करें।

STEP 4: फिर अगले पेज पर “Gram Panchayats” लिंक पर क्लिक करें।

STEP 5: “Generate Report” लिंक पर क्लिक करें।

STEP 6: राज्यों की सूची में “Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश)” को चुनें।

STEP 7: अब अगले पेज पर “Financial Year 2025-2026” चुनकर, अपने District, Block और Gram Panchayat का चयन करें। फिर “Proceed” बटन दबाएं।

STEP 8: अगली स्क्रीन पर “Job card/Employment Register” लिंक पर क्लिक करें।

अब आपके सामने चुनी गई ग्राम पंचायत की पूरी उत्तर प्रदेश जॉब कार्ड लिस्ट खुल जाएगी, जहां परिवार के नाम, Job Card Number, और Status उपलब्ध होंगे।

UP NREGA Job Card लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?
किसी भी ब्राउज़र में लिस्ट खुलने के बाद अपना नाम जल्दी खोजने का तरीका:
- Computer/Laptop: Keyboard पर Ctrl+F दबाएं और अपना नाम टाइप करें। आपका नाम तुरंत हाइलाइट हो जाएगा।
- Mobile: Browser के मेनू में जाकर “Find in Page” विकल्प पर क्लिक करें, और अपना नाम डालें।

उत्तर प्रदेश जॉब कार्ड लिस्ट PDF डाउनलोड कैसे करें?
मनरेगा वेबसाइट पर PDF डाउनलोड का सीधा विकल्प नहीं दिया गया है, परंतु आप आसानी से इसे PDF में सेव कर सकते हैं।
कंप्यूटर पर PDF डाउनलोड करने के लिए अपने कीबोर्ड में Ctrl+P दबाएं, Destination में “Save as PDF / Print as PDF” चुनें, फिर “Save” पर क्लिक करें।

अगर आप ये लिस्ट अपने मोबाईल में चेक कर रहे हैं तो अपने मोबाइल ब्राउज़र के मेनू से “Share > Print > Save as PDF” विकल्प चुनें और फिर “Save” करें।

उत्तर प्रदेश जॉब कार्ड Details कैसे देखें?
उत्तर प्रदेश जॉब कार्ड लिस्ट में जॉब कार्ड नंबर पर क्लिक करने से Job Card की विस्तृत जानकारी खुल जाएगी। यहां आपको निम्न जानकारियाँ मिलेंगी:

- Job Card Number
- परिवार के सदस्यों का विवरण
- रोजगार के लिए आवेदन (Application Details)
- कार्य की विस्तृत जानकारी
- जॉब कार्ड धारक का फोटो (यदि उपलब्ध हो)
इस जानकारी को आप ऊपर बताए गए तरीके से PDF में भी डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2025-26: जिलावार सारांश
उत्तर प्रदेश सरकार ने मनरेगा योजना के तहत वर्ष 2025-26 के लिए 1,70,43,775 परिवारों द्वारा जॉब कार्ड के लिए आवेदन प्राप्त किए, जिनमें से कुल 1,70,37,640 परिवारों को जॉब कार्ड जारी किया गया है। इन जॉब कार्ड के तहत राज्य के कुल 2,27,79,086 श्रमिकों का पंजीकरण हुआ है, जिनमें 92,16,313 महिला श्रमिक हैं।
जिले का नाम | Job Cards Issued | Number of Active Job Cards | Total Active Workers |
आगरा | 188259 | 119964 | 155471 |
अलीगढ़ | 191511 | 117352 | 135097 |
अंबेडकर नगर | 262419 | 148958 | 176603 |
अमेठी | 228576 | 129331 | 157299 |
अमरोहा | 145125 | 100687 | 126091 |
औरैया | 141853 | 86408 | 98153 |
अयोध्या | 225862 | 127169 | 151394 |
आजमगढ़ | 458274 | 269635 | 298493 |
बागपत | 17210 | 3543 | 3998 |
बहराइच | 433084 | 277412 | 322976 |
बलिया | 316088 | 154200 | 174717 |
बलरामपुर | 183787 | 130483 | 147205 |
बांदा | 229196 | 120855 | 163698 |
बाराबंकी | 372712 | 204931 | 250610 |
बरेली | 280560 | 161994 | 205994 |
बस्ती | 398052 | 283373 | 330582 |
बिजनौर | 267766 | 180868 | 231693 |
बदायूं | 237970 | 134575 | 153065 |
बुलंदशहर | 88749 | 36113 | 38808 |
चंदौली | 206260 | 142716 | 191217 |
चित्रकूट | 143204 | 80008 | 113224 |
देवरिया | 220567 | 119341 | 129408 |
एटा | 147475 | 83067 | 94405 |
इटावा | 138367 | 77516 | 88171 |
फर्रुखाबाद | 111234 | 68415 | 75433 |
फतेहपुर | 266330 | 150030 | 169978 |
फिरोजाबाद | 158841 | 106928 | 112334 |
गौतम बुद्ध नगर | 3211 | 517 | 539 |
गाजियाबाद | 13247 | 7 | 15 |
गाजीपुर | 464619 | 279848 | 334760 |
गोंडा | 332481 | 155737 | 168844 |
गोरखपुर | 343139 | 183640 | 205337 |
हमीरपुर | 177741 | 113447 | 163710 |
हापुड़ | 16447 | 8210 | 8958 |
हरदोई | 459268 | 235483 | 267814 |
हाथरस | 81496 | 47657 | 57941 |
जालौन | 229281 | 177322 | 239510 |
जौनपुर | 479020 | 296175 | 313126 |
झांसी | 191988 | 104013 | 146841 |
कन्नौज | 140520 | 89196 | 103634 |
कानपुर देहात | 152759 | 78948 | 93790 |
कानपुर नगर | 119988 | 55464 | 65802 |
कासगंज | 114268 | 79051 | 97495 |
कौशाम्बी | 141865 | 76283 | 93297 |
खेरी | 495579 | 248013 | 313330 |
कुशीनगर | 347236 | 182039 | 224887 |
ललितपुर | 188705 | 126796 | 190361 |
लखनऊ | 116896 | 49239 | 60097 |
महाराजगंज | 360587 | 226733 | 287165 |
महोबा | 99300 | 44869 | 66656 |
मैनपुरी | 199431 | 123818 | 148516 |
मथुरा | 138400 | 88357 | 109955 |
मऊ | 249856 | 141434 | 164913 |
मेरठ | 47717 | 22373 | 24928 |
मिर्जापुर | 274773 | 142977 | 189800 |
मुरादाबाद | 195095 | 109830 | 133524 |
मुजफ्फरनगर | 79698 | 31831 | 35966 |
पीलीभीत | 249839 | 137903 | 178877 |
प्रतापगढ़ | 348735 | 191596 | 205803 |
प्रयागराज | 453118 | 219669 | 276649 |
रायबरेली | 303828 | 154139 | 197121 |
रामपुर | 172616 | 111509 | 132434 |
सहारनपुर | 163299 | 85115 | 106590 |
संभल | 145888 | 88540 | 104537 |
संत कबीर नगर | 261844 | 176281 | 198476 |
संत रविदास नगर | 120951 | 65038 | 80026 |
शाहजहांपुर | 338872 | 161183 | 196843 |
शामली | 46728 | 16111 | 19217 |
श्रावस्ती | 124010 | 74985 | 94105 |
सिद्धार्थनगर | 365699 | 256780 | 286485 |
सीतापुर | 672635 | 323086 | 405328 |
सोनभद्र | 272987 | 164353 | 220722 |
सुल्तानपुर | 350993 | 205297 | 225261 |
उन्नाव | 273721 | 121934 | 140524 |
वाराणसी | 152557 | 77124 | 101071 |
कुल | 17132262 | 9765822 | 11777697 |
UP नरेगा जॉब कार्ड और श्रमिकों की विस्तृत स्थिति
राज्य: उत्तर प्रदेश | 16-06-2025 तक |
---|---|
जिलों की कुल संख्या | 75 |
ब्लॉकों की कुल संख्या | 827 |
ग्राम पंचायतों की कुल संख्या | 57,923 |
जॉब कार्ड | |
जारी किए गए जॉब कार्डों की कुल संख्या [लाखों में] | 171.35 |
कुल श्रमिकों की संख्या [लाखों में] | 233.07 |
सक्रिय जॉब कार्डों की कुल संख्या [लाखों में] | 97.66 |
सक्रिय श्रमिकों की कुल संख्या [लाखों में] | 117.93 |
(i) सक्रिय श्रमिकों के विरुद्ध अनुसूचित जाति (SC) श्रमिक [%] | 31.3 |
(ii) सक्रिय श्रमिकों के विरुद्ध अनुसूचित जनजाति (ST) श्रमिक [%] | 1.07 |
उत्तर प्रदेश में मनरेगा योजना के लाभ
UP NREGA योजना के कई महत्वपूर्ण लाभ हैं:
- ग्रामीण परिवारों को रोजगार की गारंटी।
- आर्थिक सुरक्षा और सामाजिक विकास।
- महिलाओं को समान रोजगार के अवसर।
- ग्राम स्तर पर बुनियादी ढाँचे का विकास (सड़क, जल संरक्षण, तालाब निर्माण आदि)।
- ग्रामीण क्षेत्रों में पलायन की रोकथाम।
उत्तर प्रदेश मनरेगा योजना के तहत श्रमिकों को रोजगार गांव के नजदीक ही मिलता है, जिससे दैनिक जीवन में सुविधा और विकास सुनिश्चित होता है।
महत्वपूर्ण लिंक
- आधिकारिक वेबसाइट: nrega.nic.in
- ग्राम पंचायत BPL सूची: Gram Panchayat BPL List
- झारखंड BPL सूची: Jharkhand BPL List