उड़ीसा राज्य सरकार द्वारा Subhadra Yojana List 2025 PDF जारी कर दी गई है जिसे सुभद्रा योजना की आधिकारिक वेबसाईट से डाउनलोड किया जा सकता है। सरकार द्वारा approved beneficiary list और rejected beneficiary list की PDF अलग अलग जारी की गई है। Subhadra Yojana New List सुभद्रा योजना के आधिकारिक पोर्टल subhadra.odisha.gov.in पर district-wise उपलब्ध है और कोई भी इसे डाउनलोड कर सकता है।
सुभद्रा योजना उड़ीसा सरकार द्वारा चलायी जा रही एक बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है जिसके तहत सरकार पात्र महिलाओं को 10000 रुपये प्रतिवर्ष तक की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इस योजना के तहत DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे महिलाओं के बैंक खातों में पैसे जमा करवाए जा रहे हैं।
सुभद्रा योजना का मुख्य उद्देश्य ओडिशा की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत महिलाओं को न केवल आर्थिक सहायता दी जाती है, बल्कि उन्हें डिजिटल लेन-देन करने के लिए प्रोत्साहित भी किया जाता है।
लैटस्ट अपडेट: सुभद्रा योजना की दूसरी किस्त होगी मार्च 2025 में जारी, Subhadra Yojana 2nd Installment Date चेक करें।
Subhadra Yojana List 2025 PDF – डाउनलोड कैसे करें?
सुभद्रा योजना लिस्ट PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
सबसे पहले सुभद्रा योजना की आधिकारिक वेबसाईट https://subhadra.odisha.gov.in पर जाएँ।
उसके बाद होमपेज पर थोड़ा नीचे जाएँ और “Beneficiary List” के लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद आप योजना की beneficiary list के पेज पर पहुँच जाएंगे जो कुछ इस प्रकार से दिखाई देता है।
इसके बाद इस पेज में अपना District, Block अथवा ULB (Urban Local Body) और फिर ग्राम पंचायत अथवा वार्ड का चुनाव करके View बटन पर क्लिक करें।
ALSO READ: सिलाई मशीन योजना
View बटन पर क्लिक करने के बाद आपको नीचे कुछ इस तरह के PDF डाउनलोड icon दिखायी देंगे।
Approved List PDF डाउनलोड करने के लिए “Approved List” के नीचे वाला PDF link क्लिक करें और “Rejected List” डाउनलोड करने के लिए “Rejected List” के नीचे वाला PDF डाउनलोड आइकान क्लिक करें।
सुभद्रा योजना Approved List PDF 2025 – New List
सुभद्रा योजना की Approved Beneficiary List PDF कुछ इस तरह से दिखाई देती है। PDF में सबसे ऊपर “Eligible Report” लिखा हुआ है।
सुभद्रा योजना की approved लिस्ट PDF में ग्राम पंचायत / वार्ड का नाम, आवेदक की Application ID, नाम, और पिता अथवा पति का नाम दिया गया है।
सुभद्रा योजना Rejected List PDF 2025
सुभद्रा योजना की Rejected Beneficiary List PDF कुछ इस तरह से दिखाई देती है। PDF में सबसे ऊपर “Ineligible Report” लिखा हुआ है।
Subhadra Yojana Rejected Beneficiary List में आपको वो सभी जानकारी दिखाई देगी जो approved list में है, साथ में रिजेक्ट होने का कारण भी बताया गया है।
ALSO READ: Magel Tyala Saur Krushi Pump Yojana
सुभद्रा योजना की प्रमुख विशेषताएं
सुभद्रा योजना की कुछ मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं:
- वित्तीय सहायता
- योजना के तहत महिलाओं को ₹50,000 की सहायता पांच वर्षों में प्रदान की जाएगी।
- हर वर्ष ₹10,000 की राशि दो किस्तों में दी जाएगी।
- डिजिटल लेन-देन का प्रोत्साहन
- सबसे अधिक डिजिटल लेन-देन करने वाली महिलाओं को ₹500 का अतिरिक्त प्रोत्साहन दिया जाएगा।
- सुभद्रा डेबिट कार्ड
- लाभार्थियों को एक डेबिट कार्ड प्रदान किया जाएगा, जिससे वे सभी आवश्यक वित्तीय लेन-देन आसानी से कर सकें।
- पारदर्शिता और डिजिटलाइजेशन
- सभी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिससे पात्रता और वितरण में पारदर्शिता बनी रहेगी।
सुभद्रा योजना के लिए पात्रता मानदंड
सुभद्रा योजना में शामिल होने के लिए लाभार्थियों को निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा:
- लाभार्थी महिला ओडिशा की निवासी होनी चाहिए।
- उसकी आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- लाभार्थी का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर होना चाहिए।
- आवेदक का आधार और बैंक खाता लिंक होना चाहिए।
सुभद्रा योजना हेल्पलाइन
अगर आपको योजना से संबंधित कोई जानकारी चाहिए या सूची में अपना नाम जांचने में कोई समस्या है, तो आप निम्नलिखित माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं:
- हेल्पलाइन नंबर: 1800-345-6789
- ईमेल: subhadra-yojana@odisha.gov.in
- वेबसाइट: subhadra.odisha.gov.in