दिल्ली महिला सम्मान योजना Online Registrations at mahilasamman.org: महिलाओं को ₹2100/महीना, ऐसे करें Apply

दिल्ली महिला सम्मान योजना

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल ने “दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना” की घोषणा कर दी है। इस योजना के लिए registration 23 दिसम्बर 2024 को शुरू हो चुके हैं। महिला सम्मान योजना के तहत दिल्ली में प्रत्येक पात्र महिला को हर महीने 2100 रुपये दिए जाएंगे। ये 2100 रुपये महिलाओं के बैंक खातों में सीधे transfer किए जाएंगे।

दिल्ली महिला सम्मान योजना क्या है?

दिल्ली महिला सम्मान योजना (Mahila Samman Yojana) के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2100 की सहायता राशि दी जाएगी। इस योजना के आवेदन फॉर्म जल्द ही उपलब्ध कराए जाएंगे। इस योजना में 18 से 70 वर्ष तक की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। योजना से जुड़ी सभी जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए पूरा लेख नीचे तक पढ़ें।

दिल्ली Assembly Election 2025 से पहले अगर कोई किस्त जारी की जाती है तो वो 1000 रुपये की होगी, लेकिन अगर आम आदमी पार्टी कि सरकार फिर से सत्ता में आती है तो ये राशि बढ़ाकर 2100 कर दी जाएगी।

Mahila Samman Yojana Registrations
Mahila Samman Yojana Registrations

दिल्ली महिला सम्मान योजना की मुख्य विशेषताएं

योजना का नाममहिला सम्मान योजना (Mahila Samman Yojana)
लाभार्थीदिल्ली की 18-70 वर्ष की महिलाएं
मासिक सहायता राशि₹2100 प्रति महीना
आवेदन प्रारंभ तिथिजल्दी ही (अभी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है)
आवेदन का माध्यमऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों
कुल बजट₹2000 करोड़ (FY 2024-25)
आधिकारिक वेबसाइटdelhi.gov.in

दिल्ली महिला सम्मान योजना के लाभ

  1. दिल्ली महिला सम्मान योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2100 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएगी।
  2. 18 से 70 वर्ष की सभी महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
  3. योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन की सुविधा दी जाएगी।
  4. महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र और सशक्त बनाने का उद्देश्य।

कौन नहीं कर सकता आवेदन?

योजना के तहत कुछ श्रेणियों की महिलाएं पात्र नहीं होंगी:

  1. जो महिलायें पहले से किसी सरकारी पेंशन योजना का लाभ उठा रही हैं।
  2. जो महिलायें अभी सरकारी कर्मचारी हैं या पहले रह चुकी हैं।
  3. जिनकी खुद की वार्षिक आय 5 लाख रुपये से ज्यादा अथवा जो महिलायें आयकर भर रही हैं वो इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकती।

दिल्ली महिला सम्मान योजना Registration – प्रक्रिया

ऑनलाइन registration कैसे करें?

दिल्ली महिला सम्मान योजना के लिए ऑनलाइन रेजिस्ट्रैशन शुरू हो चुके हैं। योजना के लिए registration करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

  1. सबसे पहले दिल्ली सरकार की महिला सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाईट mahilasamman.org पर जाएं।
  2. होमपेज पर New Registration फॉर्म में अपना फोन नंबर और नाम टाइप करें।
Mahila Samman Yojana Online Registration
Mahila Samman Yojana Online Registration
  1. इसके बार OTP के माध्यम से अपना फोन नंबर verify करें।
  2. Verify करने के बाद “महिला सम्मान योजना” के आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी जैसे नाम, पता, जन्मतिथि, और शिक्षा विवरण भरें।
  3. आवश्यक दस्तावेज जैसे Voter कार्ड अपलोड करें या फिर वोटर ID नंबर भरें।
  4. फॉर्म में सभी जानकारी सही से भरकर “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  5. आवेदन जमा होने के बाद आपको आवेदन संख्या मिलेगी, जिसे आप नोट कर लें ताकि अपने आवेदन की स्थिति या पेमेंट की स्थिति चेक कर सकें।

महिला सम्मान योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

अगर आप ऑनलाइन रेजिस्ट्रैशन नहीं कर सकते तो ऑफलाइन registration भी करवा सकते हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर आवेदन फॉर्म भरेंगे। इसके अतिरिक्त, पूरी दिल्ली में जगह जगह केंप लगाकर भी महिला सम्मान योजना के फॉर्म भरे जाएंगे।

आम आदमी पार्टी के कार्यालय में जाकर भी महिला सम्मान योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

दिल्ली महिला सम्मान योजना – आवश्यक दस्तावेज

महिला सम्मान योजना के रेजिस्ट्रैशन के लिए निम्न दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है।

  1. आधार कार्ड: सत्यापित प्रति।
  2. PAN Card
  3. दिल्ली का Voter ID Card – सबसे जरूरी
  4. बैंक खाता विवरण: IFSC कोड सहित।
  5. जन्म प्रमाणपत्र: या उम्र साबित करने के अन्य दस्तावेज।
  6. आय प्रमाणपत्र: (यदि लागू हो)।
  7. राशन कार्ड: आर्थिक स्थिति के प्रमाण के लिए।
  8. निवास प्रमाणपत्र: दिल्ली का निवास प्रमाणित करने के लिए।

शपथ पत्र (Self Declaration Form) कैसे भरें?

  1. योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर “Self Declaration Form” डाउनलोड करें।
  2. इसे प्रिंट कर लें और सभी जानकारी सही-सही भरें।
  3. शपथ पत्र में घोषणा करें कि आप किसी सरकारी पेंशन योजना का हिस्सा नहीं हैं, सरकारी कर्मचारी नहीं हैं, और आयकर दाता नहीं हैं।
  4. फॉर्म को सही तरीके से भरकर स्कैन करें और वेबसाइट पर अपलोड करें।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना फॉर्म PDF डाउनलोड कैसे करें?

  1. महिला सम्मान योजना की वेबसाइट ये फिर दिल्ली e-district वेबसाईट के इस लिंक पर जाएं।
  2. Downloads” या “Yojana Forms” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. “महिला सम्मान योजना फॉर्म PDF” के लिंक पर क्लिक करके फॉर्म डाउनलोड करें।
  4. डाउनलोड किए गए फॉर्म को प्रिंट करें और सभी जानकारी सही से भरें।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का बजट

वित्तीय वर्ष 2024-25 में इस योजना के लिए ₹2000 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इस राशि का उपयोग पात्र महिलाओं को सहायता राशि प्रदान करने के लिए किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *